VIP ड्यूटी में दरोगा शराब के नशे में सड़क पर गिरे, निलंबित

  मुजफ्फरनगर में शर्मनाक हरकत: VIP  ड्यूटी में दरोगा शराब के नशे में सड़क पर गिरे, निलंबित

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  —  मुजफ्फरनगर। जनपद में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। VIP कार्यक्रम में तैनात दरोगा चौबे सिंह शराब के नशे में धुत होकर मौके पर पहुंच गए और सड़क पर ही गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरोगा की हालत ऐसी थी कि वे खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उनसे स्थिति पूछी तो वह सही से जवाब भी नहीं दे सके। इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा चौबे सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस घटना ने VIP ड्यूटी की तैयारियों और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *