फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शिक्षकों को किया जागरूक, दिलाई शपथ

 फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शिक्षकों को किया जागरूक, दिलाई शपथ
– जयपुरिया स्कूल में बीमारी के लक्षण, बचाव व सामूहिक दवा सेवन की दी जानकारी
फोटो परिचय- जागरूकता की शपथ दिलाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. पीजी मिश्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कक्षा सात से इंटरमीडिएट तक के शिक्षकों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।

पीसीआई इंडिया के स्वास्थ्य विभाग से आए शुभम रस्तोगी ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचाव के लिए मच्छरों से सुरक्षा, साफ-सफाई और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित दवाओं का सेवन करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षकों से अपील की गई कि वे विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों तक फाइलेरिया से संबंधित सही जानकारी पहुंचाएं तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के समापन पर शुभम रस्तोगी ने सभी शिक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के साथ फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में शिक्षकों और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *