दस रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, किया गया सम्मानित

 दस रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
फोटो परिचय-  रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते लोग।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए किया गया। शिविर में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 10 जागरूक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालो में सुभाष तिवारी, आदर्श शुक्ला, विनीत कुमार, शिवम श्रीवास्तव, आशु पटेल, निखिल कुमार, स्वतंत्र, राजा, वैभव श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार शामिल रहे। इन सभी रक्तदाताओं के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए, भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज, मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मानस रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान न सिर्फ किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि यह हमारे स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकाल में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। शिविर को सफल बनाने में भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फ़ाउंडेशन से गुरमीत सिंह, नीतिज श्रीवास्तव, मिस्बा, सुमित और मानस रक्तकेंद्र से प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल व विष्णु सिंह की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *