भाकियू अराजनैतिक ने मासिक बैठक में उठाया बिजली रोस्टिंग का मुद्दा
भाकियू अराजनैतिक ने मासिक बैठक में उठाया बिजली रोस्टिंग का मुद्दा
किसान चिंतन शिविर में हरिद्वार पहुंचने की बनाई रूपरेखा
– भाकियू अराजनैतिक ने मासिक बैठक में उठाया बिजली रोस्टिंग का मुद्दा
फोटो परिचय- नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक में हरिद्वार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर में पहुंचने की जहां रूपरेखा बनाई गई वहीं बिजली रोस्टिंग का मुद्दा भी उठाया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। उन्होने बताया कि आगामी नौ, दस व ग्यारह जून को तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर हरिद्वार पहुंचने की रूपरेखा तय की गई है। रात्रि में बिजली रोस्टिंग का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया और नहरों में अंतिम छोर तक पूरा पानी पहुंचाने की चर्चा की गई। संगठन की ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रीतम सिंह, छोटे सिंह, डा0 लल्लन, अंकित सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह भदौरिया, दीपक गुप्ता, बब्लू सिंह, अजय प्रजापति, उमेश परमार, गुलाब सिंह यादव, सोनू सिंह, अजय सिंह, संजय तिवारी, रवि मौर्य, सोनू सिंह, अंगद सिंह, पुत्तन दुबे, आशू सिंह, रज्जन सिंह चौहान, रंजीत सिंह, बउवन शुक्ला, सोनू, शिवधेष मौर्य, बवंडर सिंह, रजत मिश्रा, रघुदेव सिंह, रमन तिवारी आदि उपस्थित रहे।