बिन्दकी में किसानों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में 28 को होगा कोतवाली का घेराव

  किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्साह से मनाया जन्मदिन
– बिन्दकी में किसानों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में 28 को होगा कोतवाली का घेराव
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का किसानों व संगठन के पदाधिकारियों ने नहर कालोनी प्रांगण में उत्साह के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। बैठक में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि बिन्दकी कस्बे में संगठन द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान बारह पदाधिकारियों पर बिन्दकी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में आगामी 28 सितंबर को बिन्दकी कोतवाली का घेराव किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार की कड़ी में शिवबदन सिंह निवासी असोथर को जिला संगठन मंत्री, दिनेश प्रताप सिंह ब्लाक अध्यक्ष असोथर, विकास सिंह को युवा बलाक अध्यक्ष हसवा व नीरज सिंह को तहसील उपाध्यक्ष सदर बनाया गया। बैठक में अंकित सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, प्रीतम सिंह, छोटे सिंह, दीपक गुप्ता, महेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, उमेश सिंह, मो0 आजम, मो0 मुश्ताक, अजय सिंह, सोनू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अंगद सिंह, माता प्रसाद, रवी मौर्य, नरसिंह यादव, सत्यम सिंह, मो0 नदीम, राधेश्याम पासवान, मो0 जुगनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *