निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया होगी आसान
निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया होगी आसान
निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया होगी आसान
– समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
फोटो परिचय- बैठक मंे भाग लेतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स व अन्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ पात्र निर्माण श्रमिकों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण श्रमिकों एवं उनकी पुत्रियों के विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र अनिवार्य दस्तावेज है। समय पर यह प्रमाण-पत्र प्रस्तुत न होने की स्थिति में आवेदन निरस्त हो जाता है, जिससे पात्र निर्माण श्रमिक योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विवाह पंजीकरण से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने, लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने तथा विवाह प्रमाण-पत्र जारी करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उप पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।