एसपी ने पासिंग आउट परेड की तैयारियों का लिया जायजा

   एसपी ने पासिंग आउट परेड की तैयारियों का लिया जायजा
फोटो परिचय-  पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लेते एसपी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद में प्रस्तावित दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड ग्राउंड की साफ-सफाई, रंग-रोगन और मंच व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परेड के अनुशासन और भव्यता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पारंपरिक बड़ा खाना के आयोजन को लेकर भी पुलिस लाइन स्थित मेस और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जवानों का मनोबल ऊंचा बना रहे। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। एसपी ने स्पष्ट कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *