चोरी का खुलासा, शातिर युवक गिरफ्तार पांच पीतल के घंटे बरामद
चोरी का खुलासा, शातिर युवक गिरफ्तार पांच पीतल के घंटे बरामद
चोरी का खुलासा, शातिर युवक गिरफ्तार
– पांच पीतल के घंटे, 2100 रुपये व कटर बरामद
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में शातिर युवक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। चांदपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए पांच पीतल के घंटे, 2100 रुपये नकद और एक कटर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ चांदपुर थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को चांदपुर थाना क्षेत्र के पिसौर निवासी जसौदा देवी की तहरीरी सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच शुरू की। चांदपुर पुलिस ने मुकदमे में प्रकाश में आए लल्लू पुत्र मुन्ना, निवासी ग्राम तफनी/तपनी थाना खागा हाल पता ग्राम सरहन बुजुर्ग थाना चांदपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के पांच पीतल के घंटे, 2100 रुपये नकद और एक कटर बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित को 22 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया। उसके खिलाफ चांदपुर थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं और वर्तमान मुकदमा भी उसके आपराधिक इतिहास में शामिल किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पिसौर अंकुश यादव, कांस्टेबल सुधीर, रिजर्व कांस्टेबल सत्यम सिंह और रिजर्व कांस्टेबल आयुष सिंह शामिल रहे।