यमुना में डूबी किन्नर, पुलिस कर रही तलाश

     हुसैनगंज पुलिस के हत्थे चढ़े दो वारंटी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हुसैनगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना हुसैनगंज क्षेत्र में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने केस संख्या 1290/17, अपराध संख्या 186/16 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त नरेन्द्र लोधी पुत्र स्व. भुइयादीन निवासी ग्राम फरीदपुर थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में केस संख्या 85/12 सरकार बनाम बदलू पासवान, अपराध संख्या 196/06 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त बदलू पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम नयन का पुरवा मजरा जमरावां थाना हुसैनगंज को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव एवं रिक्रूट आरक्षी प्रदीप शामिल रहे।
—————————————– 
 यमुना में डूबी किन्नर, पुलिस कर रही तलाश
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। किशनपुर कस्बे में रविवार को दुखद घटना सामने आई, जहां गाजियाबाद निवासी अंजू किन्नर यमुना नदी में स्नान के दौरान लापता हो गईं। अंजू अपनी गुरु रीना किन्नर से मिलने किशनपुर आई थीं। मुलाकात के दौरान वह अपने पांच साथियों के साथ कस्बे के यमुना घाट पर स्नान करने पहुंचीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्नान करते समय अंजू अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा में बहने लगीं। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं और नजरों से ओझल हो गईं। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय मछुआरे तुरंत नदी में उतरकर अंजू की तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे से अधिक समय तक लगातार खोजबीन जारी रही, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना प्रशासन को भी दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस और राहत दल को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यमुना घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा खोज अभियान जारी है और अंजू की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
—————————————— 
   अनियंत्रित आटो पलटने से युवक की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदीपुर के समीप रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर आटो पलट जाने से 45 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज थाना निवासी स्व0 सीताराम का पुत्र दुर्गेशुपुरी आटो में बैठकर फतेहपुर जनपद आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही आटो चंदीपुर गांव के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर दुर्गेश बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर जिला चिकित्सालय मार्च्युरी पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
—————————————— 
 पति झगड़ खाया जहर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में पति से लडने के बाद 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाने के सेमरिया गांव निवासी पूरन प्रसाद की पत्नी गीता देवी का रविवार की सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो ने उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
—————————————– 
  ट्रैक्टर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, एक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के देबऊवापुर मजरे संवत गांव निवासी को मिट्टी लादे ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े तीन स्कूली बच्चों के जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे भाई की मौत हो गयी और बहन व पारिवारिक भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए सदर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार कुनाल पुत्र सुरेश 13 वर्ष, बहन कमिनी उर्फ रानी देवी, पारिवारिक भाई निशांत पुत्र फूलचन्द्र गांव के नजदीक रसूलपुर चकभुनगापुर गांव स्थित स्व. ठाकुरदीन सिंह इंटर कालेज से पढ़कर लौट रहे थे। अपराह्न दो बजे हुए हादसे में घायल उक्त तीनों बच्चों को उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर चले गए। जहां उपचार के दौरान 13 वर्षीय कुनाल पुत्र सुरेश पाल की मौत हो गई। मृतक भाई की बहन कामिनी उर्फ रानी देवी तथा पारिवारिक भाई निशांत पुत्र फूलचंद्र पाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के पिता ने सुबह पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी। मृतक कुनाल पाल आठवी कक्षा का छात्र था।मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अपराध शाखा के निरीक्षक रामाशीष यादव का कहना है कि फरार ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। जानकारी होने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *