अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बैंक कर्मी को मारी टक्कर, मौत

  अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बैंक कर्मी को मारी टक्कर, मौत

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज– फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मथैया मोड़ के पास बाइक सवार बैंक कर्मी को मंगलवार को शाम तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज दौरान दम तोड़ दिया।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी अविनाश कुमार (41) छिवलहा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वें मंगलवार शाम को 5 बजे ड्यूटी समाप्त करके बाइक से घर को निकले थे तभी मथैया मोड़ पर दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता पांच माह पहले पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर का पद छोड़कर बैंक में नियुक्ति पाई थी। बैंक शाखा प्रबंधक आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अविनाश शाम पांच बजे के बाद बाइक से बैंक से निकले थे। उन्हें शाम को हादसे की सूचना मिली। इस दौरान काफी देर तक वह मार्ग पर तड़पते रहे। उन्हे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले गए। परिजनों ने बताया जाता काफी दिनों से बिंदकी कस्बा के नई कालोनी में रहते थे। मृतक के पिता राम नारायण वर्मा सेवानिवृत्ति अध्यापक हैं। उनकी मां प्रेमवती एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हैं। अविनाश की शादी वर्ष 2018 में रेनू के साथ हुई थी। रेनू मलवां ब्लॉक में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी दो बच्चे हैं बेटी आरोही (6) और बेटा अक्षांश (5) है। अविनाश भारतीय नौसेना में सेवा देने के बाद वर्ष 2020 में रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा-2022 में सफलता हासिल की। भर्ती परीक्षा-2022 में सफलता हासिल की और अयोध्या जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो गए। दौरान बैंक में सिलेक्शन हो जाने पर दारोगा की नौकरी रिजाइन कर दिया। परिजन रो-रोकर बेहाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *