यादव महासभा के युवा प्रभारी का हुआ सम्मान,एकजुटता पर किया गया मंथन

     यादव महासभा के युवा प्रभारी का हुआ सम्मान
सामाजिक एकजुटता पर किया गया मंथन
फोटो परिचय- यादव महासभा के युवा प्रभारी को सम्मानित करते समाजसेवी आचार्य सूरजपाल यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। समाजसेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय आचार्य सूरजपाल यादव ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव का अंगवस्त्र पहनाकर व यादव समाज की चर्चित सामाजिक पत्रिका यदु यादव कोश भेंट कर सम्मानित किया। मुंबई महानगर एवं उपनगरों में लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और पत्रकारिता से जुड़े आचार्य सूरजपाल यादव प्रयागराज से मुंबई रवाना होने के दौरान खागा हाईवे स्थित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष भूपसिंह यादव के आवास पहुंचे। यहां आयोजित एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आचार्य सूरजपाल यादव ने कहा कि समाज की मजबूती संगठन, शिक्षा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सामाजिक चेतना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य सूरजपाल यादव ने चौधरी राजेश यादव एवं भूपसिंह यादव को यदु यादव कोश पत्रिका भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार तथा युवाओं की भूमिका को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संजय यादव गांधी, खेड़ुआ ग्राम प्रधान तीरथ सिंह यादव, बृजमोहन यादव, सुधीर यादव, कुंभकर्ण यादव, राजकुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *