संदिग्ध हालत में युवक की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

 अंतिम संस्कार को पहुंचा शव, पुलिस ने किया बरामद
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दमापुर में संदिग्ध परिस्थितियों 28 वर्षीय अविवाहित युवक की मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी झारखण्ड से आये बड़े भाई ने घाट पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने शव को अपने विच्छेदन हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार दमापुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रंजीत की घर ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिस पर घर वाले से उसे अंतिम संस्कार के लिए घाट ले जा रहे थे। तभी झारखण्ड से आया बड़ा भाई धीरेन्द्र घाट पहुंचा और अंतिम संस्कार रूकवा कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए बताया कि उसके भाई को पांच वर्षाे से फाइलेरिया से पीडित था काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा न हुआ।
—————————————— –


   डिग्री कालेज के समीप से युवक का शव बरामद
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बावन इमली रामपाल बिटान डिग्री कालेज के समीप से रविवार की सुबह 40 वर्षीय युवक का राहगीरों की सूचना पर शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। मृतक की जेब मंे मिले मोबाइल नम्बर के जरिये परिजनों को सूचना दी गयी।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के नन्दापुर निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा पुत्र स्व0 जयकरन कुशवाहा का शव रविवार की सुबह पुलिस ने राहगीरो की सूचना पर बावन इमली रामपाल बिटान डिग्री कालेज के पास से बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल नम्बर के जरिये घर वालो को जानकारी दे दी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ने धर्मेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी रानी देवी का व्यवहार उसे साथ अच्छा नही था। जिससे वह आये दिन मानसिक तनाव मे रहता था। जिससे चलते उसकी मौत हो गयी है।
———————————— —


युवक को जहरीले कीड़े ने काटा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुरमाबाद में रविवार की सुबह खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खुर्माबाद गांव निवासी कृष्णपाल पटेल का पुत्र शक्ति पटेल सुबह खेत में काम कर रहा था। तभी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे सरकारी एम्बुलंेस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *