लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 93 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

     जनसुनवाई में डीएम सख्त: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 93 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —  कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही करा दिया। शेष मामलों के समाधान के लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी (एसडीएम), खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ और संबंधित अधिकारी अपने-अपने स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित करें और जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए और निर्धारित समय सीमा में उसकी आख्या प्रस्तुत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *