चोरी के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
चोरी के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
चोरी के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़े गए अभियुक्त व बरामद माल। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत थाना चांदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना चांदपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 55/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का काफी मात्रा में माल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम राकेश उर्फ दनकू पुत्र स्वर्गीय रामलाल व सूरज पुत्र राकेश निवासीगण ग्राम पूरे राहत अली गौरीपुर थाना चांदपुर बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 15 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, सात किलोग्राम एल्युमीनियम वायर, 8 किलोग्राम एलटी वायर (एल्युमीनियम), 50 किलोग्राम कोर पत्ती लोहा, चैनल 4 अदद (लंबाई 18 इंच प्रत्येक) बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कौशलपति, का0 हिमांशू वर्मा शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने इस सफल कार्यवाही के लिए थाना चांदपुर पुलिस टीम को बधाई दी है और कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की चोरी या अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ————————————– बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में घर के सामने इलाज कर वापस लौट रही 66 वर्षीय वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अल्लीपुर निवासी अनीस की पत्नी अजमेरून निशा पुत्र के साथ मेडिकल कालेज इलाज कराने आई थी। बताते हैं कि घर वापस जाते समय जब वह सड़क पार कर रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————— संदिग्ध हालत में महिला ने लगाई फांसी – मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बबई में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बबई गांव निवासी अतुल कुमार की पत्नी चांदनी देवी ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति का कहना है कि मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके चलते उसने फांसी लगा लिया। वहीं मृतका का चाचा झगड़ू ने बताया कि ससुर ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिया है। जिसका वह चश्मदीद गवाह है। मृतका का बेटा विनायक व बेटी प्रगति है। पुलिस ने मृतका के ससुर को थाने ले आई है। ————————————— हाईवे पर ट्रक से भिड़ा ट्रक, युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक के समीप एनएच-2 में आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया जिससे पीछे आ रहा ट्रक भिड़ गया। जिससे 33 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद गांव डाहनी निवासी नरेश का पुत्र नवल किशोर ट्रक से जा रहा था। बताते हैं कि सदर कोतवाली के पालीटेक्निक के पास एनएच-2 में आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे आ रहा ट्रक भिड़ गया। जिससे नरेश के पुत्र नवल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।