अजय सिंह बनाये गये भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी 

    अजय सिंह बनाये गये भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी 

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — भारतीय जनता पार्टी से प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने लखनऊ के आलमबाग निवासी अजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

आज लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार साहू ने अजय सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। संगठन ने अपने पत्र में कहा है कि सामान्य सभा में लिए गए निर्णय के आधार पर अजय सिंह को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मौके पर महासंघ के प्रदेश महामंत्री अजय पाण्डेय, लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अजय सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि अजय सिंह श्रमिकों, कामगारों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *