संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान शिविर,18 ने किया रक्तदान

   संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान शिविर
– फाउंडेशन के सहयोग से 18 ने किया रक्तदान
फोटो परिचय-  शिविर में रक्तदान करता रक्तदाता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– संत निरंकारी मिशन के सतगुरु रहे बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश रक्त नालियों में न बहकर नाड़ियों में बहे को मानते हुए पूरे भारत में संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने रक्तदान कर मानव एकता का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर संत निरंकारी मिशन द्वारा मानस रक्त केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का सहयोग रहा। रक्तदान शिविर में 18 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद मानस रक्त केंद्र के ओनर डॉक्टर कैलाश पटेल ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इसके उपरांत संत निरंकारी मिशन के शिक्षक रवि कश्यप व सेवादार आशीष गुप्ता को सतगुरु महाराज का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में रवि कश्यप, आशीष कुमार, आकाश मौर्य, शिव गोविंद, दीपक मौर्य, आशीष गुप्ता, रामदेव गुप्ता, अंकित सिंह पटेल, अमन, अर्पित, सोहेल, दिव्यांश, जय सिंह, प्रशांत, अचल, मोहम्मद ताहिर, हर्ष दीक्षित व दिव्या ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह व रक्तकेंद्र से डॉक्टर कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र इंचार्ज अमन यादव, अनामिका, अंजली, विष्णु, साहिल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *