जिले में शुरू हुई कपिला गौ एंबुलेंस सेवा, पशु पालकों को मिलेगा लाभ

     जिले में शुरू हुई कपिला गौ एंबुलेंस सेवा, पशु पालकों को मिलेगा लाभ

 एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शहर के नउवाबाग गोपाल नगर में श्री कृष्णा पशु आहार केंद्र से कपिला गौ एंबुलेंस की शुरूआत की गई जिसमें जिले के सभी डीलर मौजूद रहे। कपिला गौ एंबुलेंस सेवा को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया l इस मौके पर श्री कृष्णा पशु आहार केंद्र के संचालक अमित कुमार ने बताया कि गौ सेवा के लिये कपिला गौ एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है जिसमें कोई भी बीमार या घायल गाय के इलाज के लिये फोन कर सकता है। फोन आते ही एंबुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गाय का इलाज करेगी। इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, कुलदीप सिंह पटेल , बृजलाल गुप्ता, आशीष अग्रहरि ,कृष्ण कुमार गुप्ता सुनील गुप्ता,श्रीनंद किशोर बकेवर, मानवेंद्र, नरेंद्र पटेल, अभिषेक, विकास गुप्ता, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *