धरना देने जा रहे प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हॉउस अरेस्ट

   धरना देने जा रहे प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हॉउस अरेस्ट
– राजधानी लखनऊ में प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने को लेकर आज होना था धरना
फोटो परिचय-  आवास पर पुलिस अभिरक्षा में बैठे प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाये जाने की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित धरने में शामिल होने की आशंका के चलते अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू एडवोकेट समेत कई ग्राम प्रधानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष के पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। जिला बार एसोसिएशन के हस्तक्षेप पर पुलिस प्रशासन ने जिलाध्यक्ष को कोतवाली से रिहा करके घर भेज दिया जहां देर शाम तक आवास में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। आवास के आस पास भी पुलिस की तैनाती जारी रही। जिलाध्यक्ष ने फोन पर बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर हो रही देरी की वजह से ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाये जाने की मांग को लेकर 20 मई को राजधानी लखनऊ में प्रदेश व्यापी धरना आयोजित किया जाना था। धरने में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुबह उन्हें आवास से पहले कोतवाली बुलाया व उन्हें हिरासत में लेने की बात कही। वही जिला बार के हस्तक्षेप के बाद उन्हें हॉउस अरेस्ट किया गया है। आवास में मिलने आये ग्राम प्रधान स्वामी शरण पाल, जितेंद्र सिंह, सोनू, सुरेंद्र, उमाशंकर आदि ग्राम प्रधान को भी साथ मे हॉउस अरेस्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *