जिम्मेदारी को ईमानदारी व खिदमत के जज्बे के साथ निभाने का होगा प्रयास: शहाबुद्दीन
जिम्मेदारी को ईमानदारी व खिदमत के जज्बे के साथ निभाने का होगा प्रयास: शहाबुद्दीन
काजी-ए-शहर का मस्जिदे अक्सा में हुआ इस्तकबाल
– जिम्मेदारी को ईमानदारी व खिदमत के जज्बे के साथ निभाने का होगा प्रयास: शहाबुद्दीन
फोटो परिचय- मस्जिदे अक्सा में काजी-ए-शहर का इस्तकबाल करते नमाजी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिले के नए काजी-ए-शहर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन के इस्तकबाल में शुक्रवार को शहर के आजाद नगर मोहल्ला स्थित मस्जिद अक्सा में जुमे की नमाज के बाद एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद पेश की।
बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व जिले भर के उलेमाओं और मौलानाओं की सहमति से मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन को जिले का नया शहरकाजी नियुक्त किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर उनका इस्तकबाल किया। काजी-ए-शहर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने अवाम को मुखातिब करते हुए कहा कि शहर और समाज के लोगों ने उनके कंधों पर जो जिम्मेदारी रखी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, अमानतदारी और खिदमत के जज्बे के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को सही राह दिखाने और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए सभी लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज और कौम के लोगों को जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह हर वक्त उनके साथ खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान मस्जिदे अक्सा के पेश इमाम हाफिज रिजवान की ओर से आयोजन कराया गया। इस मौके पर मौलाना मुंसीफ रजा, मो0 कमर, अतीक अहमद, हाजी फरीद, जमीरूल, मुजीब, अफसर सिद्दीकी, राज सिद्दीकी, राशिद एडवोकेट, शब्बीर सलमानी, कमर अंदौली, रजा आलम, शाहरूख सलमानी, मो0 साहिब, मो0 शाकिब, मो0 अफ्फान भी मौजूद रहे।