पुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

     पुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज जालौन हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *