पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से अभद्रता का आरोप, एआरएम का वीडियो वायरल
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से अभद्रता का आरोप, एआरएम का वीडियो वायरल
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से अभद्रता का आरोप, एआरएम का वीडियो वायरल
दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज जालौन उरई (जालौन)। रोडवेज कोच बस स्टैंड उरई में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों और परिवहन विभाग के एआरएम के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एआरएम द्वारा अभ्यर्थियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का दावा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों और रोडवेज अधिकारियों के बीच टिकट व्यवस्था को लेकर कहासुनी हो गई। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे टिकट लेने के लिए तैयार थे और मुख्यमंत्री के निर्देशों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान एआरएम ने आपा खो दिया और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।
वायरल वीडियो में एआरएम द्वारा अभ्यर्थियों को अपमानजनक शब्द कहे जाने की बात सामने आ रही है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें धमकी भरे लहजे में फटकारा गया, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग की ओर से नहीं की गई है। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।