भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा
देश की सबसे बड़ी त्रासदी सड़क दुर्घटना में मौते,, यातायात नियमों की पालना ईमानदारी से करें। अजय कुमार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — कानपुर 13 जून। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई पीआईयू कानपुर के निर्देशानुसार तथा प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार के मार्गदर्शन में बिठूर कानपुर हाईवेज द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का
आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान हाईवे के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी त्रासदी बन चुकी हैं।
उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने की अपील करते हुए कहा कि “हेलमेट चालान से नहीं, मौत से बचाता है।” इस संदेश के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।डिप्टी मैनेजर सुरक्षा संदीप तोमर अनिल शर्मा आम जन से कहा कि सड़क सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सुरक्षित यात्रा को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन ही जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया।