वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की पहल से युवाओं को मिल रहा रोजगार

   वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की पहल से युवाओं को मिल रहा रोजगार, 108 युवाओं का हुआ प्लेसमेंट
कौशल विकास के प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे फतेहपुर के युवा. फिरोज़ खान

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट सक्षम वेल्डिंग स्किल सेंटर क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है। केंद्र का उद्देश्य युवाओं को उद्योग आधारित तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार योग्य बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक श्री फिरोज़ खान ने कहा,“एक कोशिश बदलाव की – हम सहारा नहीं दे रहे, बल्कि आपका साथ निभा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि स्किल सेंटर स्थानीय युवाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों, श्रमिकों तथा सामाजिक रूप से वंचित समुदायों को कौशल विकास के अवसर प्रदान कर रहा है। अब तक केंद्र से प्रशिक्षित 108 युवाओं को विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।
इस मौके पर दिलीप विश्वकर्मा बताया कि प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत तकनीकी एवं औद्योगिक कौशल प्रशिक्षण, वेल्डिंग प्रशिक्षण, डिजिटल स्किल्स एवं कंप्यूटर शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगारोन्मुखी सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे स्थानीय समुदाय को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को थ्योरी एवं

प्रैक्टिकल आधारित प्रशिक्षण, वेल्डर स्किल्स तथा प्लेसमेंट सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।संस्था के प्रतिनिधियों सोमनाथ ने बताया कि यह पहल युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *