पूर्णिमा पर ओमघाट मे हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान ।

 पूर्णिमा पर ओमघाट मे हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान 

 एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया।

गंगा आरती में गंगा बचाव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना । गंगा आरती में गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें । अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।
इस मौके पर गायत्री परिवार के रवींद्र सिंह, उर्मिला तिवारी, प्रज्ञा गुप्ता , पुष्पा गुप्ता, आशा त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह , वंदना गुप्ता , अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, अंश तिवारी,अनिरुद्ध तिवारी, प्रशांत तिवारी, विवेक दुबे, अश्विनी मिश्रा, देवेश पाण्डेय ,सुमित, शिवम मिश्रा, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *