नवागंतुक कस्बा इंचार्ज से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

  नवागंतुक कस्बा इंचार्ज से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
– कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: गिरीशधर
– पुलिस प्रशासन का हमेशा सहयोग करेंगे व्यापारी: शिवचन्द्र
फोटो परिचय-  नवागंतुक कस्बा चौकी प्रभारी का स्वागत करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नवागंतुक खागा कस्बा चौकी प्रभारी गिरीशधर दुबे से रविवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने प्रथम शिष्टाचार मुलाकात की। कस्बा चौकी प्रभारी ने अवगत करवाया कि वह नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मेहनत करेंगे, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा व्यापारियों के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा, लेकिन गलत कार्यों में किसी की भी सिफारिश मंजूर नहीं होगी।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने भी कस्बा इंचार्ज को आश्वस्त किया कि व्यापार मंडल द्वारा हमेशा ही प्रशासन के अच्छे कार्यों में सहयोग रहता है, और आगे भी रहेगा। व्यापार मंडल कभी भी गलत लोगों का साथ नहीं देता है। नगर में कानून का राज हो, अच्छे लोगों को सम्मान मिले, वहीं बुरे लोगों व अराजकतत्वों में पुलिस प्रशासन का भय हो, इसके लिए व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के साथ रहेगा। इस दौरान पर जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, राजेश चौधरी, खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, मनोज शुक्ल, उपाध्यक्ष विकास केशरवानी, धीरज मोदनवाल, महामंत्री दिनेश सिंह राजपूत, मंत्री शमीम अहमद, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, युवा मंत्री लाली, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *