Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 दरी बिछाकर बिजली घर पर धरना, गूंजे जेई-एसडीओ मुर्दाबाद के नारे - Azra News
दरी बिछाकर बिजली घर पर धरना, गूंजे जेई-एसडीओ मुर्दाबाद के नारे
दरी बिछाकर बिजली घर पर धरना, गूंजे जेई-एसडीओ मुर्दाबाद के नारे
अपनी ही सरकार में बेबस भाजपा मंडल अध्यक्ष
– दरी बिछाकर बिजली घर पर धरना, गूंजे जेई-एसडीओ मुर्दाबाद के नारे
फोटो परिचय- ज्ञापन सौंपते भाजपा मंडल अध्यक्ष व अन्य। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ असोथर, फतेहपुर। जिस सरकार को गांव-गांव बिजली पहुंचाने का दावा है, उसी सरकार के भाजपा मंडल अध्यक्ष को बिजली के लिए दरी बिछाकर धरने पर बैठना पड़ा। यह तस्वीर असोथर की है, जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष राममहेश निषाद ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मोर्चा खोलते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरने के दौरान जेई मुर्दाबाद, एसडीओ मुर्दाबाद और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब 11 जुलाई को मंडलाध्यक्ष द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गृह क्षेत्र ग्राम पंचायत सरकंडी, मजरा लक्ष्मणपुर सहित करीब दस मजरों में पिछले दो महीनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। सिंचाई के समरसेबल और ट्यूबवेल बंद हैं, किसान परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि उन्होंने कई बार जेई और एसडीओ से फोन पर बात की, पावर हाउस के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। आखिरकार जब अधिकारियों ने उनकी भी नहीं सुनी तो भाजपा नेता को अपनी ही सरकार में धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने के दौरान मंडल अध्यक्ष ने आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए कई डेरों और बस्तियों में महीनों से बंद बिजली, खराब ट्रांसफार्मर, लटके 11 हजार वोल्ट के तार और टूटे एलटी पोलों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। एसडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में एक परिवार द्वारा कुल्हाड़ी से बिजली लाइन काटे जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस को सूचना दी गई है और महिला पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई की जाएगी। यदि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करा दी जाएगी।