Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 नरैनी सोसायटी में खाद की किल्लत से किसान परेशान - Azra News
नरैनी सोसायटी में खाद की किल्लत से किसान परेशान
फोटो परिचय- सोसायटी में खाद के लिए खड़े किसान। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक के नरैनी सहकारी समिति में खाद की किल्लत के चलते क्षेत्रीय किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान सोसायटी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने से उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।
किसानों का कहना है कि खेती का महत्वपूर्ण समय चल रहा है और फसलों के लिए खाद की सख्त जरूरत है। ऐसे में खाद की कमी से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान सुबह से सोसायटी पहुंचकर खाद मिलने की उम्मीद लगाए रहते हैं, लेकिन खाद न मिलने पर उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। क्षेत्रीय किसानों ने संबंधित विभाग से नरैनी सोसायटी में तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग बीडीओ से की है। किसानो का कहना है कि यदि समय रहते खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो फसलों और बुवाई पर गंभीर असर पड़ सकता है।