Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 बरसाती बीमारियों से बचाव को बांटी होम्योपैथिक दवा - Azra News
बरसाती बीमारियों से बचाव को बांटी होम्योपैथिक दवा
– बच्चों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
फोटो परिचय- बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते रेडक्रास चेयरमैन। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में सोमवार को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम और नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई और स्वच्छता व नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कम्पोजिट विद्यालय भैरमपुर के 72 तथा कम्पोजिट विद्यालय अस्ती के 108 सहित कुल 180 छात्र-छात्राओं को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरित की। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की सलाह दी गई। साथ ही तंबाकू एवं शराब जैसी नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर तथा शराब के सेवन से लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बच्चों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शुक्ला, तरन्नुम अंसारी, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रबंध समिति सदस्य अभिनव श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।