Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में दिखाया दम - Azra News
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में दिखाया दम
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में दिखाया दम
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में दिखाया दम
– चालीस खिलाड़ियों ने हासिल की नई उपलब्धि
फोटो परिचय- बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में हिस्सा लेते खिलाड़ी। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के तत्वावधान में बचपन प्ले स्कूल में आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में चालीस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगली बेल्ट प्राप्त की। खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
परीक्षा के उपरांत येलो बेल्ट प्राप्त करने वालों में दिव्यांश अग्रहरि, अथर्व अग्रहरि, मयंक मनी अग्रहरि, अग्रिम वर्मा, व्योम द्विवेदी, संवि सिंह गौर, अनुष्का वर्मा, तेजस्वी तोमर, आरुषि, प्रखर, अश्वनी कुमार, स्वस्तिका सिंह, सात्विका सिंह और राघव सिंह चौहान शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट ऋषिमा सिंह, आयुषी, यशश्वी तोमर, अथर्व ठाकुर, सिद्धार्थ सिंह एवं अनन्या को प्रदान की गई। ग्रीन फर्स्ट बेल्ट अंशिका यादव, अद्विका सिंह, आयुष मौर्य, वसुंधरा, मणिकर्णिका सिंह, अर्णव मौर्य, प्रिया देवी एवं आरव मौर्य ने प्राप्त की। ब्लू बेल्ट ईशान त्रिपाठी, श्रेयांश श्रीवास्तव, ईशानी त्रिपाठी एवं आराध्या सिंह को प्रदान की गई, जबकि रेड फर्स्ट बेल्ट अंजली मिश्रा ने हासिल की। कार्यक्रम में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को प्रमोशन बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनने की कला है। आत्मशक्ति और अनुशासन ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। इस अवसर पर बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह सोलंकी, काउंसलर श्रेया गुप्ता, एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक राजकुमार, उप सचिव भारत वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।