हिंदू महासभा ने जनहित व धर्महित की उठाई मांगे

    हिंदू महासभा ने जनहित व धर्महित की उठाई मांगे
– डीएम के जरिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फोटो परिचय-  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनहित व धर्महित की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांगे पूरी किए जाने की आवाज उठाई।


महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया कि बिहार के भोजपुर में भरत भूषण तिवारी की निर्मम हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए साथ ही अधिकारियों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। राममंदिर में दान पात्रों से करोड़ो रूपए व सोने-चांदी की हुई चोरी की घटना की उच्च स्तरीय जांच एसआईटी से कराकर पर्दाफाश किया जाए। साथ ही पकड़े गए चोरों के सरगनाओं को भी दण्डित किया जाए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गबन के आरोप लगने के बाद ट्रस्ट को भंग करके देश के आम जनमानस, अयोध्या के संत महात्माओं, शंकराचार्यों को सम्मिलित करके नवीन ट्रस्ट का गठन किया जाए।

इस मौके पर स्वामी राम आसरे आर्य, राम गोपाल शुक्ल, अनमोल शुक्ल, शशिकांत मिश्रा, गजेन्द्र मौर्य, गौरीशंकर दुबे, विजयदत्त, करन सिंह पटेल, मधुर देवी, ओमलता, दीपक यादव, पूजा यादव आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *