भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की एसपी से गुहार

  भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की एसपी से गुहार
फोटो परिचय-  एसपी को शिकायती पत्र देने जाती पीड़िता।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। दो वर्ष पूर्व खरीदी गई भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में सूरजकली पत्नी स्व. चुन्नू निवासी बदलेवा मजरे सरकण्डी थाना असोथर ने बताया कि उसने ग्राम सरकण्डी के राकेश तिवारी व अखिलेश तिवारी पुत्रगण बाबूराम उर्फ बाबूलाल से दो वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी। जिसकी गाटा संख्या 3151/0.47 हे0 है। जिसमें प्रमोद कुमार तिवारी कब्जा किए हुए हैं और उसके हिस्से की जमीन पर दबंगई के बल पर जोत-बो रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील दिवस में कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रमोद तिवारी, रवी शंकर व आयूष तिवारी रायफल लेकर उसे लगातार जान-माल की धमकियां दे रहे हैं। जिससे परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़िता ने एसपी से भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *