शराब के लिए पैसा न देने पर सगे भाईयों पर चाकुओं से हमला

 शराब के लिए पैसा न देने पर सगे भाईयों पर चाकुओं से हमला
हमलावर बैग में रखे ढाई लाख रूपये लूटकर फरार
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी मुराईनटोला में शनिवार की देर रात मोहल्ले के एक युवक ने थोक फल विक्रेता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार कर देने पर युवक ने दोनो भाईयों पर ताबडतोड चाकुओं से हमला कर दिया। जिसे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके भाग खड़ा हुआ। हमलावर जाते-जाते बैग में रखे लाखो की नगदी लेकर फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार उत्तरी मुराईटोला मोहल्ला निवासी थोक फल विक्रेता गुलाम अहमद का 36 वर्षीय पुत्र वसीम, 40 वर्षीय नसीम अहमद अपने दुकान में बैठे थे। तभी मोहल्ले का ही खुर्शीद पुत्र स्व0 जान मोहम्मद उनके पास आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इंकार कर देने पर गाली देते हुये चला गया और कुछ ही देर बाद चाकू लाकर दोनो भाईयों पर हमला करने लगा। जिससे छोटे भाई वसीम के पसली में पांच चाकू के घाव व बडे भाई के कमर व पीठ में चाकू के गहरे निशान है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पास में रखे बैग से ढाई लाख रूपये लूट कर फरार हो गया। उधर शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनो भाईयों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान बड़े भाई नसीम ने बताया कि आये दिन वह उनके पास आकर शराब के लिए पैसा मांगता था। न देने पर गाली गलौज करने लगता था। जिस पर उसे दो तीन सौ रूपये दे देता था। आज उसने हद कर दी और पैसे ने देने पर उसने दोनो भाईयों पर उसने जान लेवा हमला कर दिया।

———————————————— 

   पूर्व लेखपाल का आरोप, वर्षों पुराने रास्ते पर कब्जे का प्रयास
– सीमांकन से पहले निर्माण जारी
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव में आवागमन के वर्षों पुराने रास्ते पर कब्जे और निर्धारित सीमा से हटकर निर्माण कराने का मामला सामने आया है। गांव निवासी एवं पूर्व लेखपाल श्रीपाल ने प्रशासन को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा अपनी भूमि की निर्धारित पैमाइश से बाहर निर्माण कर रास्ते को लगातार संकरा किया जा रहा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास किया गया तथा अनुसूचित जाति के सदस्यों के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। पीड़ित ने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की भी मांग की है। पूर्व लेखपाल का कहना है कि वर्ष 2017 के विवाद के दौरान बिजली का खंभा जिस स्थान पर था, वर्तमान निर्माण के बाद उसकी स्थिति बदल गई है, जिससे निर्माण की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग से निष्पक्ष पैमाइश कराकर सीमांकन होने तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 15 जुलाई को डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने फोटो, वीडियो और ऑडियो साक्ष्य होने का दावा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

————————————— 


   बोलेरो ऑटो की भिड़ंत महिला की मौत, पांच सवारी घायल
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पांडु नदी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने आटों में टक्कर मार दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गये। वहीं एक महिला की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर ठठराही मोहल्ला निवासी संजय की 40 वर्षीय पत्नी साधना देवी सहित पांच लोग आटो में बैठकर बिन्दकी जा रहे थे। जैसे ही यह लोग पांडु नीद के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने आटो में टक्कर मारते हुये खंती में जा पलटी उधर ऑटो मंे सवार साधना की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य सवारी घायल हो गयी। जिन्हे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका अपने भाई के दो बच्चों के साथ भगवन्त नगर अपने मायके जा रही थी, तभी यह घटना हो गयी।
—————————————– 

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली खजुहा शुक्लनगली निवासी स्व0 रामसजीवन का पुत्र नरेन्द्र जो काफी समय से मानसिक विक्षिप्त था। बताते है कि शनिवार की शाम को वह पैदल जा रहा था। तभी खजुहा कस्बा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
————————————— 


  घरेलू कलह के चलते वृद्ध ने लगायी फांसी
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भखन्ना में परिवारिक कलह से तंग आकर 65 वर्षीय वृद्ध ने गांव से बाहर जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार भखन्ना निवासी नत्था का पुत्र खेमचन्द्र जो परिवारिक कलह से काफी तंग आ चुका था। कल वह घर से निकला और जंगल जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *