एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम न्यायालय बिन्दकी में हुआ वृहद वृक्षारोपण
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम न्यायालय बिन्दकी में हुआ वृहद वृक्षारोपण
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम न्यायालय बिन्दकी में हुआ वृहद वृक्षारोपण।
अजय सिंह अज़रा न्यूज फतेहपुर — न्यायाधिकारी राजवर्धन तिवारी जी के नेतृत्व में अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अवसर पर रविवार को ग्राम न्यायालय बिन्दकी परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजवर्धन तिवारी, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय बिन्दकी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधिकारी राजवर्धन तिवारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अचलेश सिंह (तहसीलदार बिन्दकी), प्रियांक जैन (क्षेत्राधिकारी पुलिस, बिन्दकी), सुरेश (नायब तहसीलदार, बिन्दकी), राजेन्द्र मिश्रा (पूर्व अध्यक्ष, आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी), प्रणव मिश्रा (सदस्य, आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी), कृष्ण चन्द्र पाण्डेय (अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बिन्दकी), योगेश कुमार (अवर अभियंता, नगर पालिका बिन्दकी) आराधना पटेल (अवर अभियंता, नगर पालिका बिन्दकी),राजेन्द्र प्रसाद भारती (पेशकार, ग्राम न्यायालय बिन्दकी), कृषिक रावत (आंशुलिपिक, ग्राम न्यायालय बिन्दकी), विमल कुमार (वाद लिपिक, ग्राम न्यायालय बिन्दकी), राजेश सिंह चौहान (दाण्डिक लिपिक, ग्राम न्यायालय बिन्दकी),नीरज कुमार (अर्दली),अखिलेश सिंह, अभिषेक तिवारी, जय कुमार सिंह, सुनील बाबू, प्रबल यादव, अभय मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह सहित न्यायालय एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।
कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार के इस अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागी बनने की अपील की।