हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला की 2 दिवसीय तैयारी बैठक सम्पन्न

   हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला की 2 दिवसीय तैयारी बैठक सम्पन्न।

मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ कानपुर रविवार। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में 26-30 नवंबर में सेवा मेला आयोजित करने जा रहा है जिसमे सेवा संगठनों द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो का प्रदर्शन, आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला प्रबंधन, प्रचार प्रसार, मठ- मंदिर, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों का संवर्धन, नारी सम्मान अभिवृद्धि एवं शिक्षा समूह की कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक पं दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में सम्पन्न हुई।


हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला के कार्यक्रम की महत्ता, आवश्यकता एवं योजना व उसके क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर अखिल भारतीय पदाधिकारी सोम कांत शर्मा ने प्रेस वार्ता में संबोधन किया। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि समाज में परिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन, संस्थागत व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण, पर्यावरण संवर्धन में अभिवृद्धि के लिए सेवा मेला का आयोजन 26 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने आयोजन हेतु मेला प्रबंधन, प्रचार प्रसार एवं शिक्षा समूह की समितियों की बैठक में आयोजन से संबंधित मूलभूत निर्देश प्रदान किये। मेले से 100 दिन पहले विद्यालयों में खेल कूद , संस्कृति, गुरुवंदन, प्रकृति वंदन, जैसे कार्यक्रम पूर्व मेला एक्टिविटी के अंतर्गत कराये जाएंगे साथ ही साथ 31 अक्टूबर 2026 को होने वाले 1 लाख लोगों के साथ सामूहिक वंदेमातरम, नवरात्रि में कन्या वन्दनम, मेले से कुछ दिन पूर्व नवम्बर माह में स्वामी विवेकानंद रथ यात्रा पर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के महानगर अध्यक्ष संजीव दीक्षित, महानगर संयोजक नवेन्दु शुक्ल, मेला संयोजक अरविंद दीक्षित, पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक अमरनाथ, डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी, डॉ राहुल मिश्रा,पंकज श्रीवास्तव, विपिन शुक्ला, शैलजा रावत समेत सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न बैठकों में उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ राहुल मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *