एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

  एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
– वाहन व होम लोन की मिलेंगी सुविधाएं
फोटो परिचय- बैंक शाखा का फीता काटकर उद्घाटन करते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के नऊवाबाग स्थित कैलाश टावर जीटी रोड पर सोमवार को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में बैंक के उत्तर प्रदेश हेड विनीत कौर, रीजनल मैनेजर आशुतोष दीक्षित, शाखा प्रबंधक शकील अहमद ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक के माध्यम से छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के नए और पुराने वाहनों के लिए फाइनेंस व रीफाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर होम लोन एवं पर्सनल लोन भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि आशीष मिश्रा ने कहा कि आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी लाभदायक होगा। इससे वाहन खरीदने, घर बनाने और अन्य आवश्यक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में लोगों को आसानी होगी। कार्यक्रम में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित मो. साजिद, गुरु प्रसाद, मो. तालिब, अनिल, सत्यम अवस्थी, नासिर, शादाब अहमद, तुषार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने बैंक की नई शाखा के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *