रेडक्रास भवन में 75 क्षय रोगियों को मिली पोषण सामग्री

  रेडक्रास भवन में 75 क्षय रोगियों को मिली पोषण सामग्री
– जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर सभी को दिलाई शपथ
फोटो परिचय-  क्षय रोगियों को पोषण सामग्री देते सीएमओ व अन्य।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास भवन में 75 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ यूबी सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने पांच क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर किया। चेयरमैन व उपस्थित सदस्यों ने अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तत्पश्चात रेडक्रॉस चेयरमैन व सभी आजीवन सदस्यों ने गोद लिए सभी 75 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की। यह सामग्री प्रत्येक मरीज के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी। साथ ही भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत डॉ अनुराग ने सभी को जल संरक्षण हेतु वाटर बेल लगाने व व्यर्थ पानी न बहाने हेतु जागरूक किया। साथ ही जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई। रेडक्रास परिवार के सदस्य आनंद स्वरूप रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, छाया श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, अभिषेक रस्तोगी, प्रवीण अवस्थी, रुपाली श्रीवास्तव, मोहन ज्योति, डॉ विवेक, वंदना गुप्ता ने क्षय रोगियों को गोद लेकर उनकी सेवा हेतु निक्षय मित्र भी बने। सभी क्षय रोगियों का फेस वेरिफिकेशन भी किया गया। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, रामकिशोर शुक्ल, शैलेंद्र रस्तोगी, वंदना गुप्ता, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, चंद्र श्रीवास्तव, राजेश राजन, अमित कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पांडेय, मनीष कुमार सिंह, गोरेलाल, प्रशांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *