सेना के अपमान पर पूर्व सैनिकों का फूटा गुस्सा,कार्रवाई की मांग
सेना के अपमान पर पूर्व सैनिकों का फूटा गुस्सा,कार्रवाई की मांग
सेना के अपमान पर पूर्व सैनिकों का फूटा गुस्सा
– दोषियों पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग
फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को एक कोचिंग सेंटर में मास्टर वारंट ऑफिसर आरके विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मौजूद पूर्व सैनिकों ने हाल के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सेना के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों और हिंसक घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की रक्षा करते हैं और सर्वाेच्च बलिदान देते हैं। ऐसे सैनिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी की कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना का अपमान पूरे देश का अपमान है और समाज को भी ऐसे मामलों में अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया देनी चाहिए। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने मांग की कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पुलिस कर्मियों के घायल होने तथा सेना और भारत माता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बैठक में रंजना कक्कड़, जागृति तिवारी, सुनीता यादव, राजेश शुक्ला, प्रेम सागर शुक्ला, चंद्रमणि द्विवेदी, विनोद कुमार मिश्रा, विमलेश त्रिवेदी, जगदेव पाल, रामदीन, चांद मोहम्मद, देवेंद्र कुमार शुक्ला, आर.आर. अवस्थी, लखनलाल विश्वकर्मा, राम सजीवन, हीरालाल यादव, देवनारायण, बाजपेई, फूल सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।