मृत्यु भोज बहिष्कार में सुल्तान प्रजापति ने निभाई अहम भूमिका

  मृत्यु भोज बहिष्कार में सुल्तान प्रजापति ने निभाई अहम भूमिका

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा। शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले में प्रजापति समाज ने मृत्यु भोज जैसी कुरीति के खिलाफ बड़ी पहल की है। इस पहल में सुल्तान प्रजापति ने अहम भूमिका निभाते हुए समाज के लोगों को एकजुट किया और तेरहवीं भोज के बहिष्कार का निर्णय लिया। मामला बिजली खेड़ा मोहल्ले का है। सुल्तान प्रजापति के नेतृत्व में प्रजापति समाज ने तय किया कि मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है और इसे जड़ से खत्म करना है। इसी सोच के तहत समाज ने तेरहवीं भोज कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।भोज के स्थान पर सादे तरीके से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के लोगों का कहना है कि सुल्तान प्रजापति ने उन्हें जागरूक किया कि दुख की घड़ी में भोज का बोझ डालना गलत परंपरा है। समाज के इस फैसले की पूरे शहर में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *