अभियुक्त के कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद, किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद, किया गिरफ्तार
अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
– अभियुक्त के कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
– ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन ईगल” के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि 08/09 अक्टूबर 2026 की देर रात्रि थाना बिसण्डा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के अभियुक्त दीपक पुत्र सुखराम निवासी बालाजीनगर कस्बा कमासिन थाना कमासिन जनपद बांदा को ग्राम पिस्टा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 02 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपक पुत्र सुखराम निवासी बालाजीनगर कस्बा कमासिन थाना कमासिन जनपद बांदा