बांदा में एचआईवी-एड्स जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

    बांदा में एचआईवी-एड्स जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा – शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत हीरा माडल इंटर कालेज में एचआईवी-एड्स जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्षयरोग अधिकारी डा. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने एचआईवी-एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार ने क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं जोखिम आकलन करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही एचआईवी और सिफलिस संक्रमण, इनके फैलने के कारणों, बचाव के उपायों तथा एचआईवी एवं एड्स अधिनियम 2017 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी बताया।उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना और संक्रमण से बचाव की जानकारी देना है। रैली में हीरा मॉडल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक अशफाक अली, प्रधानाचार्य मरयम हाशमी, उप प्रधानाचार्य चाँद बाबू और सालेहा खान सहित शिक्षक, जिला एड्स नियंत्रण इकाई तथा सर्वार्थ सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *