नाबालिग के अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार

 नाबालिग के अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। नाबालिग के अपहरण के मामले में थाना ललौली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार थाना ललौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 225/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल समद खान पुत्र मजरुद्दीन निवासी ग्राम बन्थल शाहपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद को बन्धवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि इसी मामले से संबंधित अपहृता को 17 अगस्त को सकुशल बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वर्मा, आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे।
————————————– 

 कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु 21 को होगी ई-लाटरी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों के लिए किसानों का चयन अब ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 21 अगस्त को विकास भवन सभागार में ई-लाटरी आयोजित होगी। कृषि विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले सभी किसानों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरण प्राप्त करने के लिए किसानों ने विभागीय पोर्टल पर 16 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग कराई है। पात्र किसानों का चयन जनपद स्तर पर ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-लाटरी 21 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। किसानों को ई-लाटरी में प्रतिभाग करने के लिए सुबह 10.45 बजे तक विकास भवन पहुंचने को कहा गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने निर्धारित अवधि में कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की है, वे ई-लाटरी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। ई-लाटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। कृषि विभाग ने सभी संबंधित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय से विकास भवन सभागार पहुंचें, जिससे चयन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *