इलाज के दौरान पीआरवी हेड कांस्टेबल की मौत,अन्य लघु ख़बरों के साथ
इलाज के दौरान पीआरवी हेड कांस्टेबल की मौत,अन्य लघु ख़बरों के साथ
इलाज के दौरान पीआरवी हेड कांस्टेबल की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। विगत डेढ माह से बीमार चल रहे पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सदर कोवताली क्षेत्र के चूना वाली गली टीचर कालोनी निवासी स्व. रामराज का पुत्र जयसिंह उम्र लगभग 40 वर्ष जो 6 बैच के थे। प्रयागराज जनपद के सोरांव में 112 डायल हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि पिछले दो महीना से उनकी तबियत खराब हो गयी। जिस पर वह छुट्टी लेकर घर आये तथा परिजनो ने शहर के आबूनगर स्थित राजरानी हास्पिटल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। डेढ माह जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हेड कांस्टेबल जयसिंह ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया है। हादसे के बाद से पत्नी व बच्चे को रो-रोकर बुरे हाल है।
………………………………………………………………………………
करंट लगने से युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बीसापुर मजरे तारापुर में शुक्रवार की सुबह फर्राटे पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बीसापुर मजरे तारा गांव निवासी आनंद शंकर का पुत्र देव नरायन शुक्रवार की सुबह पंखे का तार लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के छोटा भाई श्याम नरायन ने दी है।