संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प यात्रा का समापन

    संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प यात्रा का समापन
फोटो परिचय-  समरसता संकल्प यात्रा में भाग लेते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को सदर विधानसभा के दक्षिणी नगर क्षेत्र में पावन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा हर्षाेल्लास के साथ स्वागत एवं पूजन किया गया। संत रविदास जी की आरती कर उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता एवं समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रम सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जिला संयोजक राम सजीवन कोरी ने कहा कि जनपद में यह समरसता संकल्प यात्रा तीन अगस्त से निरंतर चल रही थी, जो जनपद की सभी छह विधानसभाओं के 23 मंडलों में पहुंची। प्रत्येक मंडल में यात्रा का स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत एवं पूजन किया गया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।

सदर विधानसभा के दक्षिणी नगर क्षेत्र में यात्रा के साथ ही समरसता संकल्प यात्रा का विधिवत समापन हुआ। सफल आयोजन के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा जिला संयोजक राम सजीवन कोरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
समरसता संकल्प यात्रा का समापन संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने, सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने तथा समाज में आपसी भाईचारा, समानता और समरसता को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।इस अवसर पर राम सजीवन कोरी, संतोष पटेल, अतीश पासवान, सुनील गुप्ता, जेपी सिंह, दिनेश गुप्ता नगर अध्यक्ष, अखिलेश चौहान, दयाशंकर गुप्ता, बच्चा तिवारी, अंकित मिश्रा, ज्ञाना पासवान, जसवंत गिहार, अभिषेक शुक्ला, इंद्रपाल पासवान, रामचंद्र, पंकज राजपूत, विमलेश, रमन द्विवेदी, अखिलेश, प्रभुदत्त दीक्षित, आलोक यादव, विमल, अंकित जायसवाल, आशू वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *