पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान
पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान
पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान
फोटो परिचय- ओमघाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में भाजपा किसान मोर्चा के भिटौरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि हम सब का दायित्व है कि मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखें। गंगा आरती में गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें। अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के राम स्वरूप गुप्ता, अभय सिंह सिंगर, सुमित कछवाह, संध्या तिवारी, प्रज्ञा गुप्ता, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा, मनोज कुमार मौजूद रहे।