बदलते मौसम में बढ़ा फ्लू का खतरा, वृद्धजनों को बांटे मास्क
बदलते मौसम में बढ़ा फ्लू का खतरा, वृद्धजनों को बांटे मास्क
बदलते मौसम में बढ़ा फ्लू का खतरा, वृद्धजनों को बांटे मास्क
– रेडक्रास ने स्वाइन फ्लू से बचाव के बताए उपाय
फोटो परिचय- फ्लू से बचाव के तरीके बताते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बदलते मौसम और बढ़ती उमस के बीच स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आवास में आयोजित अभियान के दौरान वृद्धजनों और कर्मचारियों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए तथा मास्क वितरित किए गए।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में कुल 100 मास्क वितरित किए गए। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के कारण इन दिनों जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामान्य रूप से बढ़ जाती हैं। हालांकि, यदि ये लक्षण लगातार बने रहें तो इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एच1 एन1 वायरस के संक्रमण से होता है। इससे बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने, नियमित रूप से हाथ धोने और खांसी, सर्दी-जुकाम अथवा छींक आने पर मुंह पर रुमाल रखने की सलाह दी गई। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और अनावश्यक रूप से लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करने के लिए भी जागरूक किया गया। डॉ. अनुराग ने वृद्धजनों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह के लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें। अभियान का उद्देश्य वृद्धजनों को मौसमी संक्रमणों के प्रति जागरूक कर उन्हें बचाव के प्रति सतर्क करना रहा। इस अवसर पर वार्डेन अशोक कुमार सहित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति के सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।