आरक्षण बचाओ पद यात्रा की समीक्षा, लखनऊ कार्यक्रम की बनाई रणनीति

    आरक्षण बचाओ पद यात्रा की समीक्षा, लखनऊ कार्यक्रम की बनाई रणनीति
– जनहित संकल्प पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
फोटो परिचय- बैठक करते जनहित संकल्प पार्टी के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सामाजिक न्याय व संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनहित संकल्प पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को डाक बंगला स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में शनिवार को शहर में निकाली गई आरक्षण बचाओ पद यात्रा की समीक्षा की गई और आगामी दो सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य ने किया। बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में पद यात्रा की सफलता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। सरदार सेना के गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. सत्येंद्र प्रखर और जिला महासचिव उदय पटेल ने पद यात्रा की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में आगामी दो सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल और बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। बैठक में महासचिव अभिषेक पटेल, समाजसेवी चंद्रगुप्त मौर्य, रोशन सिंह, इकरार अहमद, राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, बिंद्रेश पटेल, लालजीत विश्वकर्मा, लोहा सिंह, सरदार सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *