नागरिकों व अधिवक्ताओं ने बचाई जान, वन विभाग व चिकित्सकीय टीम ने संभाला मोर्चा
नागरिकों व अधिवक्ताओं ने बचाई जान, वन विभाग व चिकित्सकीय टीम ने संभाला मोर्चा
राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुत्तो के झुंड ने किया हमला, घायल
– नागरिकों व अधिवक्ताओं ने बचाई जान, वन विभाग व चिकित्सकीय टीम ने संभाला मोर्चा
फोटो परिचय- मोर का इलाज करती चिकित्सकीय टीम व खड़े अधिवक्ता। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मोर को कुत्तों के बीच घिरा देख मौके पर मौजूद नागरिकों और अधिवक्ताओं ने तत्काल सक्रियता दिखाई और किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर मोर की जान बचाई।
घटना के बाद घायल मोर को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सूचना दी गई। साथ ही वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वन विभाग और चिकित्सकीय टीम मोर को अपने साथ ले गई, जहां उसके समुचित उपचार और देखभाल की व्यवस्था की गई। मोर को बचाने और उपचार दिलाने में अधिवक्ता बृजेन्द्र सिंह यादव, एडवोकेट अनीत कुमार अग्रहरि, एडवोकेट गुलाब सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश पटेल, आशीष सिंह (वन विभाग), सुरेश चन्द्र गुप्ता, नंद नन्दन पाण्डेय, आयुष मौर्या, ठाकुर गोलू सिंह, विवेक अग्रहरि और राकेश समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से राष्ट्रीय पक्षी की जान बच सकी। घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता की जरूरत को सामने रखा। नागरिकों ने कहा कि घायल अथवा असहाय पशु-पक्षियों की सूचना मिलने पर उनकी मदद के लिए तत्काल आगे आना चाहिए।