कोट गांव में सजा मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

     कोट गांव में सजा मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
– रोमांचक कुश्ती मुकाबलों में पहलवानों ने झोंकी ताकत, तालियों से गूंजा अखाड़ा
फोटो परिचय-  दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। धाता विकास खंड के कोट गांव में मेला एवं दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं व बच्चों के लिए सजी विभिन्न प्रकार की दुकानों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। वहीं दंगल के अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।

दंगल में नसीरपुर, डढ़िया, दरियापुर व कोट गांव के पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ देर तक जुटी रही। पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के आयोजक मतीन खान ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राशिद बीडीसी, पत्रकार जमाल आय्यूब कोटी, रियाजत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *