एसपी की चौखट बनी फरियादियों की उम्मीद,रोज उमड़ रही भीड़

  एसपी की चौखट बनी फरियादियों की उम्मीद
– न्याय की आस में रोज उमड़ रही भीड़
फोटो परिचय-  कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की जनसुनवाई में फरियादियों का भरोसा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अपनी पीड़ा और शिकायत लेकर रोजाना बड़ी संख्या में लोग पुलिस कार्यालय पहुंच रहे हैं।

फरियादियों के मन में एक ही उम्मीद रहती है कि एसपी से मुलाकात हो जाए और उनकी समस्या का समाधान निकल आए। बुधवार को भी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी प्रत्येक फरियादी को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दे रहे हैं। शिकायत की प्रकृति समझने के बाद मौके से ही संबंधित थाना प्रभारी अथवा अधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे फरियादियों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना मजबूत होती दिखाई दे रही है। पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन बढ़ती फरियादियों की संख्या इस बात का संकेत दे रही है कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे एसपी के पास पहुंचना पसंद कर रहे हैं। किसी के सामने घरेलू विवाद की समस्या है तो कोई जमीन संबंधी विवाद, मुकदमे में कार्रवाई अथवा पुलिस से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंच रहा है। हर फरियादी को उम्मीद रहती है कि पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखने के बाद उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। जनसुनवाई में आने वाले लोगों के बीच यह भरोसा देखने को मिल रहा है कि पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचने पर उनकी बात सुनी जाएगी और समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई होगी। यही भरोसा अब पुलिस कार्यालय में लगातार बढ़ती फरियादियों की भीड़ की वजह बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *