द ओक पब्लिक स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

   द ओक पब्लिक स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
फोटो परिचय- केक काटकर शिक्षक दिवस मनाते बच्चे व शिक्षक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। द ओक पब्लिक स्कूल कलक्टरगंज में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के शिक्षकों के सम्मान, प्रशंसा व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे विद्यालय का वातावरण उत्साहमय हो गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य की नींव भी मजबूत करते हैं। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य के सम्मान, स्नेह और विश्वास के संबंध को और अधिक प्रगाढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *